परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जामो थाना क्षेत्र के जदी टोला परसपट्टी गांव में वोटर लिस्ट में जबरन नाम जोड़वाने को लेकर गांव वालों ने एक बीएलओ की जमकर पिटाई कर दी। घायलावस्था में बीएलओ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बीएलओ गांव निवासी चुन्नू मांझी है। घायल चुन्नू ने बताया कि मैं थाना क्षेत्र एनपीएस रामपुर गिरीटोला प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक व मध्य विद्यालय खोरी पाकर बूथ संख्या 47 का बीएलओ हूं। गांव के ही कुछ लोगों ने मुझे एक नाबालिग का वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को कहा लेकिन मैंने इससे मना कर दिया। शुक्रवार को पोलिंग आॅफिसर का लेटर आया था जिसे लेकर माधोपूर पहुंचा। इसके बाद बाजार से रात में घर लौट रहा था तभी गांव से कुछ दूरी पहले ही चेमनी के पास ही उक्त लोगों ने रोक कर मेरी पिटाई कर दी। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष घायल ने अपना बयान दर्ज कराया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…