पटनाः गृह मंत्री अमित शाह ने बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भले ही कह रही हों कि सीएए सबों पर लागू नहीं होगा लेकिन यह केंद्र सरकार के एजेंडे में है और इसे हर हाल में लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण खत्म होने के बाद इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा. इसको लेकर बिहार में बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने है.
बिहार सरकार में मंत्री एवं बीजेपी नेता जनक राम ने मांग की है कि बिहार में सीएए लागू होना चाहिए. इस कानून की जरूरत बिहार सहित पूरे देश भर को है. केंद्र सरकार जब इसको लागू करे तो बिहार में इसको लागू करना चाहिए. उम्मीद है जेडीयू इस मुद्दे पर हमारा समर्थन करेगी. कहा- “मैं बिहार सरकार में मंत्री हूं. उस हैसियत से कह रहा हूं. बिहार में लागू कराने की कोशिश की जाएगी. इससे विदेशियों के अवैध घुसपैठ पर लगाम लगेगा.”
जेडीयू ने कहा- हमारा स्टैंड क्लियर
वहीं इधर, बिहार सरकार में मंत्री एवं जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि बिहार में सीएए लागू नहीं होगा. इस पर जेडीयू का स्टैंड क्लियर है. हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं होगा. इस कानून की बिहार में कोई जरूरत नहीं है.
बता दें कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बयान दिया कि हमारा ध्यान इस बात पर है कि कोरोना से जनता को कैसे बचाया जाए. कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. सीएए कानून कैसा रहेगा उसको पढ़ेंगे तब इस पर विचार करेंगे. बिना पढ़े, देखे कोई पॉलिसी कैसे लागू हो जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…