Categories: पटना

बिहार के सुपौल में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में डॉक्टर समेत 3 लोगों की मौत, एक जख्मी

सुपौलः बिहार के सुपौल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एनएच-57 पर किशनपुर थाना इलाके के इटहरी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे ट्रक और कार की सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. इसमें एक डॉक्टर भी शामिल है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मृतक में एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग नेपाल के विराटनगर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. एनएच- 57 पर इटहरी के पास वन वे रहने के कारण कार ड्राइवर ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी. दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक शख्स ने इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना में घायल अविनाश कुमार मंडल को सुपौल सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

ट्रक को नहीं देख सका था ड्राइवर

घायल अविनाश मंडल ने बताया कि नेपाल के मोरंग जिले से ड्राइवर सहित वो चार लोग अपने घर मुजफ्फरपुर के पीतमपुरा लौट रहे थे. कार में उनके साथ उनका 14 साल का मौसेरा भाई था. इसके अलावा डॉक्टर और चालक थे. ड्राइवर की नजर सामने से आ रहे ट्रक पर नहीं पड़ी और देखते ही देखते कार स्पीड होने के कारण ट्रक के नीचे आ गई.

पटना के राजेंद्र नगर के रहने वाले थे डॉ. प्रणव

इधर, जब तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल लाया गया तो मृतकों के पास से मिले आईडी से पहचान हुई. डॉक्टर प्रणव कुमार चौधरी विराट मेडिकल कॉलेज में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं जो मूल रूप से पटना के राजेंद्र नगर रोड नं 11 के रहने वाले थे. ड्राइवर वीर बहादुर कुमार पटना के जेठूली का रहने वाला था. 14 वर्ष का आयुष नेपाल के विराटनगर मोरंग का रहने वाला था. वह अपने मौसेरे भाई अविनाश के साथ मुजफ्फरपुर के पीतमपुरा आ रहा था.

घटना के संबंध में किशनपुर थाना के एसआई नागमणि मधुकर ने बताया कि सभी चार लोग कार में सवार होकर नेपाल से मुजफ्फरपुर जा रहे थे. टोल प्लाजा के समीप कार और ट्रक की टक्कर हो गई जिसमें कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. एक शख्स घायल है जिसका इलाज कराया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026