गोरेयाकोठी के युवक की मुंबई में चाकू गोदकर हत्या, गांव में शोक का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव के एक युवक की मुंबई में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। मृतक सरारी निवासी अनिरुद्ध तिवारी के पुत्र ओमप्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ओमप्रकाश तिवारी मुंबई शहर के कुलवा मोहल्ले में रह कर एक कैंटीन में रसोइया का काम करता था। उसका शनिवार को किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। इस क्रम में उस व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर दिया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की सूचना उसके स्वजनों को दी। पुलिस आरोपितों की पहचान में जुट गई है। मृतक की पत्नी आरती देवी, मां हीरामना देवी, पिता अनिरुद्ध तिवारी, भाई मंत्री तिवारी, पुत्र रोशन तिवारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया सच्चिदानंद तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंच स्वजनों को ढाढ़स बंधाया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024