सिवान: रईस ने कहा, उनके खात्मा के लिए प्लानिंग बना रहे दुश्मन, खुदा उनके साथ

फेसबुक पर लाइव आकर कही अपनी बात

परवेज अख्तर/सिवान: खान ब्रदर्स के नाम से मशहूर रईस खान को एक बार फिर अपनी हत्या का डर सताने लगी है. बकायदा उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर सीवान जिला प्रशासन के लॉयन ऑर्डर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें विफल बताया है. दरअसल चार अप्रैल की देर रात निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव के पास बेखौफ अपराधियों ने AK-47 से अंधाधुंध गोलीबारी की घटना को अंजाम दी थी. जिसमें रईस खान तो बच गए, परंतु दो अन्य समर्थक सहित छह लोग घायल हो गए थे. जबकि एक अन्य की मौत हो गई थी. इस घटना के अगले दिन एमएलसी प्रत्याशी रईस खान ने हुसैनगंज थाने में राजद के पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब सहित 8 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

हालांकि इस घटना के पूरे 1 माह 6 दिन बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है. मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर रईस खान ने कहा कि हमारे ऊपर जब गोली चली थी. उस समय उन्हें जिला प्रशासन से न्याय की उम्मीद थी. लेकिन वर्तमान में जिला प्रशासन की जो व्यवहार है इससे यह साफ दर्शाता है कि प्रशासन इस मामले में सक्रिय नहीं है. उन्हें आशंका है कि उनके ऊपर एक बार फिर से हमला करने की तैयारी चल रही है. उनकी हत्या की साजिश रचने वाले लोग खुलेआम घूम रहे है. इसके बावजूद भी प्रशासन आलसी बनी बैठी हुई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026