परवेज अख्तर/सिवान :- जी. बी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित पोखरा के पास एसएच 73 पर शुक्रवार की रात्रि तरवारा से अफ़राद जा रही ट्रक (बीआर 28 बी 9481) के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक माधोपुर गांव निवासी भृगुन तिवारी के पुत्र बटौरी तिवारी (32) आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधक बना लिया और ट्रक का शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में बंधक चालक को छोड़ दिया। ट्रक चालक मुक्त होते हैं भागने में सफल हो गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली कि ट्रक और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया है, जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीण ट्रक चालक को बंधक बनाकर पिटाई कर रहे हैं। इस पर मैं थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी चालक का कोई पता नहीं चल पाया। समाचार लिखे जाने तक किसी के द्वारा थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…