पटना: लोजपा पारस गुट के बिहार अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहतर काम कर रहे हैं. उनकी पार्टी का एनडीए को पूरा समर्थन है. पार्टी के राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे प्रिंस राज ने कहा कि आज की बैठक का मकसद बिहार में पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करना और एनडीए के साथ बेहतर तालमेल कायम करना है.
पटना पहुंचे सांसद और प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष प्रिंस राज ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि न तो पार्टी चिराग पासवान की है ना तो पार्टी हमारी है, यह पार्टी स्वर्गीय रामविलास पासवान की है जिन्होंने यह सपना देखा था कि जिस घर में भी अंधेरा है वहां चिराग जलाना है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को भी समझना चाहिए कि हम लोग एक ही परिवार के हैं और कहीं बातचीत होनी चाहिए. प्रिंस ने यह भी कहा कि भाई के लिए प्यार कभी कम नहीं होता लेकिन चिराग पासवान को भी हालात समझने चाहिए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…