परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज निवासी संदेश प्रसाद महतो का 21 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार की मौत बुधवार को बिजली की करंट की चपेट में आने से हो गयी. बताया जाता है कि चंदन स्नान कर कपड़ा फैलाने गया था. भींगने से रस्सी में करंट प्रवाहित हो गया था. जैसे ही चंदन रस्सी पर कपड़ा पसारा उसके शरीर में करंट उतर गया. परिजन देखकर चिल्लाने लगे. बिजली को किसी तरह बंद किया गया.

तब तक चंदन बेहोश हो चुका था. बेहोशी की हालत में परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नबीगंज लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर सीवान रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर सीवान जा रहे थे, लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया. चंदन के शव को घर लाया गया. उसे देखते ही घर में कोहराम मच गया. माता उसके शव से लिपट कर रोते हुए कह रही थी हमने किसी का कुछ बिगाड़ा नहीं फिर भी भगवान ने मेरे लाल को छीन लिया. छोटा भाई प्रदीप, बहन नेहा भी भाई के शव से लिपट कर रो रहे थे. जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह भी अपने आंखों के आंसू को नहीं रोक पाये.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024