Siwan News

अजय की जीत, दरौंदा वासियों के लिए जरूरी : – मुर्तजा अली कैसर

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर ने, अजय सिंह के जीत को दरौंदा वासियों के लिए जरूरी बताया। श्री कैशर ने जोर देकर कहा कि अजय सिंह ने दरौंदा के विकास के लिए जो लकीर खींचा है वह रुके नहीं, इसलिये अजय सिंह की जीत, दरौंदा के विकास को चर्मोत्कर्ष पर पहुंचायेगी। उन्होंने ने कहा कि दरौंदा की जनता अजय सिंह को पहले ही जीता चुकी है, अब औपचारिकता भर बाकि है, जो आने 21 तारीख को पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा कि, कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए अनाप शनाप बोल रहे हैं वैसे लोगों के बहकावे में यहाँ की जनता आने वाली नहीं है। “ये पब्लिक है, सब जानती है”। बार बार आप किसी को ठग नहीं सकते, पहले ही आप काफी ठग चुके हैं। श्री कैशर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने समाज के हर एक तबके को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काफी कुछ किया है। उनका “न्याय के साथ विकास” के संकल्प का ही नतीजा है कि आज बिहार एवं बिहारियों की पहचान देश दुनिया में पुनः स्थापित हुआ है और न कि देश ही बल्कि विदेशों में भी बिहार एवं बिहार के लोगों को सम्मान मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026