Maharajganj News

महाराजगंज में अधेड़ का शव बरामद , हत्या की आशंका

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सुरवीर गांव के समीप शनिवार की अहले सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला सुरवीर गांव के जहाँडा पुल के समीप की हैं। जहां पुल की पानी से शव को बरामद किया हैं।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के हैं जिगरवां गांव निवासी स्व.अशर्फी यादव के पुत्र सुदामा यादव के रूप में हुई है।बताया जाता है कि सुदामा यादव बाहर में रहकर क्रेन चलाने का काम किया करता था।लगभग दो साल पहले घर आया था। सुदामा यादव के पांच लड़कियां में एक लड़का है जो बेंगलुरु में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सुदामा यादव ने अपनी तीन लड़कियां और एक लड़के की शादी पूर्व में ही कर दी है। वहीं एक सबसे छोटी लड़की की शादी की बातचीत चल रही थी। स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि सुदामा यादव की कहीं दूर हत्या कर उनके शव को पुल के नीचे पानी मे फेंक देने,तो वहीं कुछ लोगों ने पुलिया से गिरकर पानी में डूब मरने की आशंका व्यक्ति है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब लोगों ने सुबह सवेरे नहर के पानी में तैरते हुए सुदामा यादव की शव को देखा। शव मिलने की बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पर गांव के सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया तथा एएसआई संजय कुमार सिंह ने मौके पर दल-बल के साथ पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी हैं। मृत्यु के हर बिन्दु पर जांच चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026