गुठनी

ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित ज्ञान भैरव ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर लोगों को उर्जा संरक्षण के साथ प्रदूषण से बचने के तरीके बताये। छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए। इस सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी का अर्थ लोगों को ऊर्जा संरक्षण के साथ स्वच्छता से जोड़ने और उनके मूल्यों से अवगत कराना था। बच्चों ने अपने साइंस मॉडल के माध्यम से वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों उनके संरक्षण तथा उपयोग के तरीके बताए। वर्ग नवम के प्रखर प्रताप, हिमांशु आदि बच्चों ने ड्रोन का मॉडल प्रस्तुत किया जबकि वर्ग षप्टम और सप्तम के बच्चों में राज आर्यन ठाकुर, विकास शर्मा,आयुष मिश्रा, सुधांशु गुप्ता, सोनल कुमारी आदि ने प्लास्टिक और कूड़े-कचरे के रीसाइक्लिंग, पुनः उपयोग और उनसे ऊर्जा उत्पन्न करने के तरीके सुझाए ।उपस्थित लोगों ने उनके इस कार्य को खूब सराहा और अपने-अपने तर्क दीए। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध निदेशक एन डी मिश्र ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के मानसिक और तार्किक क्षमता को बढ़ाने के लिए उत्तरदाई होती हैं ।अतः स्कूलों में ऐसे कार्यक्रम सराहनीय है । मौके पर विज्ञान शिक्षक आनंद प्रकाश स्वपन चक्रवर्ती के साथ आशुतोष तिवारी, पुष्कर विश्वकर्मा ,ऋषिकेश तिवारी अभिषेक तिवारी ,विनीता तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026