परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के क्षेत्र तेलकथू निवासी गौतम राम की पुत्री फूल कुमारी देवी ने अपने पति कला पिनर्थु निवासी श्यामसुंदर राम एवं अन्य पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। उसने अपने आवेदन में बताया है कि 1 मई को मैं अपने ससुराल में थी। मेरी तबीयत खराब थी। मैं आराम कर रही थी तभी रात्रि में मेरे पति मुझको घर में जाने को कहा। जब हम इन्कार किया तो मेरे पति मुझ पर चाकू से हमला कर दिए। इससे मैं बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं बलिस्टर राम, शिवमाला देवी, सीताराम राम ने मिलकर मेरी हत्या कर दारौंदा रेलवे लाइन पर फेंक देने की बात कर रहे थे। तभी पुलिस के वाहन को देखा तो मुझे इलाज के लिए महाराजगंज पीएचसी में ले गए। मैं किसी तरह मायके फोन कर घर वालों को सूचना दी। उसी समय मेरे घर वाले जब पहुंचे तो सभी भाग निकले। मेरे घर वालों ने मुझे इलाज के लिए ले गए। उसने बताया कि मेरी शादी 2015 में हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026