केंद्र की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाए कार्यकर्ता, अखिलेश

0

​परवेज अख्‍तर/सिवान:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की सारण स्तरीय क्षेत्रीय एक दिवसीय बैठक बुधवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित निजी होटल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह थे। बैठक की शुरुआत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित किया। प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए हितकारी, कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

bjp party

अखिलेश ने भारत सरकार व बिहार सरकार के योजनाओं का विस्तृत रूप सेलाभ किसानों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया तथा किसानों को कृषि कार्य में उन्नत तकनीक तथा संबंधित कृषि पूरक उद्योग के उन्नयन पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री का 2022 तक जो लक्ष्य है उसे पूरा करने में लगे और मन की बात पर अधिक ध्यान दें। अटल पेशन योजना, बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में मौके पर प्रदेश उपअध्यक्ष प्रदेश योगेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी रमेश, प्रदेश मंत्री वृज मोहन सिंह, प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी विरेन्द्र पाडेंय, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सारण जिला अध्यक्ष सुदीश कुमार सिंह,गोपलगंज जिला अध्यक्ष मदुसुदन सिंह, जिला कृषि मोर्चा अध्यक्ष अनिल तिवारी,प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।