Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संक्रमित मरीज के परिवार के सभी सदस्य होम क्वारंटाइन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली प्रखंड के एक गांव में 26 मार्च को विदेश से आने वाले एक युवक को जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। प्रशासन द्वारा दरौली प्रखंड के चार व गुठनी प्रखंड के एक पंचायत को कंटेनमेंट जोन
घोषित करते हुए इन पंचायतों के गांवों में आने जाने पर रोक लगा दी गई
है। बताया जाता है कि संक्रमित युवक नाइजीरिया में काम करता है। वह
नाइजीरिया से आबुधाबी आया था और आबुधाबी से 22 मार्च को मुंबई आया था। बस
सहित अन्य साधन से वह 26 मार्च को गांव पहुंचा और घर पर ही रहने लगा।
प्रशासन को युवक की आने की खबर हुई 29 मार्च को युवक को एंबुलेंस से
सिवान भेजकर उसका बल्ड सैंपल लेकर पटना भेजा गया जहां जांच के बाद युवक
कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव पाए जाने पर बीडीओ लालबाबू पासवान, सीओ आनंद कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष संजीव कुमार व स्वास्थ कर्मी उसके गांव पहुंचे जहां एंबुलेंस से उस युवक को मंगलवार की देर रात्रि तक सिवान
लाया गया। इसके बाद प्रशासन ने उसके घर के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन
कर दिया है। सिवान से पीपीई एंबुलेंस आने के बाद घर के सभी सदस्यों को
जांच के लिए भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026