परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक महिला की
संदेहास्पद मौत होने के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
लगाया है। शिकायत मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की
कार्रवाई में जुट गई है।बताते हैं कि गुठनी थाना क्षेत्र के चकिया गांव
रामाधार तिवारी की पुत्री सुमन देवी की शादी 20 वर्ष पहले मैरवा थाना
क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के संतोष पाठक से हुई थी। संतोष पाठक विदेश
में काम करते हैं। कुछ दिन पहले हुए छुट्टी में आए हुए हैं। ससुराल वालों
का कहना है कि सुमन देवी मंगलवार की सुबह जब देर तक सोकर नहीं जगी तो
उन्हें जगाने की कोशिश की गई,लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुआ। ससुराल
वालों का कहना है कि वह कुछ दिनों से बीमार थी। उधर गांव के किसी ने सुमन
देवी के मायके वालों को फोन कर सूचना दी। गांव में भी हलचल मच गया। किसी
ने पुलिस को खबर कर दी। वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच
गई। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…