परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के दो गांवों में दो व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रिमत पाए जाने के बाद क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है तथा संक्रमित के गांवों को सैनेटाइज करने की तैयारी शुरू कर दी गई। मंगलवार को बाहर से आए दो व्यक्ति ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बुधवार को उस गांव के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले पंचायतों राक्षोपाली, बहादुरपुर, बहुआरा कादिर, नवलपुर, तेतहलीतथा गोपालगंज जिले के माधोपुर पंचायतों को मिलाकर कंटेनमेंटज़ोन बना दिया गया है, जिसमें आवागमन को पूरी तरह निषेध कर दी गई है। बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जोन से न तो किसी के बाहर जाने की अनुमति है और न ही अंदर आने की। बाहर जानेवाली सभी सड़कों को बांस बल्ली से पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है। चौकीदार एवं गश्त दल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…