मैरवा नगर पंचायत में पुरुषों से दो गुना महिला अभ्यर्थी

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत चुनाव के लिए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद पर कुल 63 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है। इनमें से 43 महिलाएं और 20 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का पद महिला (अनारक्षित) है। यही कारण है कि इन दोनों पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया। उपमुख्य पार्षद पद पर सात महिला अभ्यर्थी और मुख्य पार्षद पद के लिए 12 महिला अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे भरे।

इसके अलावा मैरवा नगर पंचायत के 13 वार्ड के लिए कुल 44 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे भरे। इनमें से आधा से अधिक संख्या महिलाओं की है। 24 महिलाएं और 20 पुरुष पार्षद पद के लिए नामांकन किए। मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की गई। बुधवार को पार्षद पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद वैध नामांकन की घोषणा की जा सकेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026