परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित जर्जर मकान से शनिवार की सुबह एक आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन एवं ग्रामीणों के अनुसार उसकी हत्या गला दबाकर कर दी गई थी और उसके शव को घर के बगल में पुराने मकान में फेंक दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो गांव वाले और परिजन आक्रोशित हो गए और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद स्थानीय थाना ने जिला मुख्यालय को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय,थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआइ राजेश कुमार, एएसआइ विपिन महतो, राजेश सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंच जांच में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…