Categories: पटना

आयकर अधिकारी बनकर छापेमारी करने वाले सभी गिरफ्तार, लखीसराय में छापेमारी कर की थी लाखों की ठगी

पटना: लखीसराय में फर्जी आयकर अधिकारी (आईटी अफसर) बनकर लूट को अंजाम देने के चर्चित मामले को पुलिस ने सक्रियता से साल्व कर लिया है। लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पटना और शेखपुरा से छह फर्जी आईटी अफसरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच लाख रुपये कैश बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो ये रुपये पीड़ित बालू करोबारी संजय सिंह के यहां हुई फर्जी छापेमारी कर लूटी गई राशि के ही हैं।

फर्जी रेड के जरिए लूट की पूरी कहानी का पटाक्षेप हो गया है। लूटकांड को शहर के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की गली में स्थित बालू करोबारी संजय सिंह के घर पर अंजाम दिया गया। उनके यहां तीन दिन पहले फर्जी छापेमारी की गई। पीड़ित के मुताबिक सात की संख्या में फर्जी आईटी अधिकारी आए। वहीं गोदरेज अलमारी में रखे कैश को साफ कर दिया।

मामले में सोमवार को दिन के करीब 11:30 बजे इस फेक रेड को अंजाम दिया गया। लगभग 45 मिनट तक रेड की गई।गृहस्वामी के आंखों के सामने से 25 लाख नकदी सहित जेवरात की चोरी की गई। ठेकेदार से कहा कि आप लखीसराय इनकम टैक्स ऑफिस आइए, वहीं पैसे की गिनती होगी। ऑफिस आने को कहा जहां उन्होंने पैसे की गिनती करने की बात कही। फर्जी रेड की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026