परवेज अख्तर/सिवान :- दरौली रेफर मरीज को सीवान लेकर जा रही एंबुलेंस दरौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर दोन गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस पलटी हुए देख आसपास के गांव के ग्रामीण आकर एंबुलेंस को सीधा कर उसमें घायल सभी को बाहर निकला गया। एंबुलेंस पलटने की सूचना पर सीओं आनंद कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुच सभी घायलों को इलाज के लिए एक दूसरी एंबुलेंस से सीवान भेज दिया गया। जानकारी है कि शुक्रवार को दरौली निवासी युवक संदीप गुप्ता का पैर पेड़ से गिरने से टूट जाने से दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस के द्वारा सीवान ले जा रहें थे कि दोन के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे कुछ लोगों को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। एंबुलेंस में सवार एक ड्रेसर कन्हैया ओझा, चालक कन्हैया राम, रेफर मरीज संदीप गुप्ता व एक मरीज का अटेंडेंट अनिल गुप्ता घायल हो गए। ग्रामीण चारों को एंबुलेंस से निकल कर बाहर किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…