Gopalganj News in Hindi

महंत के दामाद ने दर्ज कराई प्राथमिकी

  • पुलिस ने डॉग स्कवॉयड की सहायता से 3 लोगों को किया गिरफ्तार
  • एस एफ एल की टीम मौके पर जांच करने पहुंची

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- विदित हो कि बुधवार की रात कटेया थाना क्षेत्र के रसौती नाथ मंदिर के महंत एवं भोरे थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी वशिष्ठ जी महाराज की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ ही परिजनों की मांग पर डाग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। जिसके निशानदेही पर रसौती गांव निवासी अजय राय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो अजय राय ने हत्या में संलिप्तता की बात कबूल की। साथ ही हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को बताए।पुलिस ने अजय राय के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रैपुरा गांव निवासी नित्यानंद मिश्र उर्फ बड़े मिश्र एवं डुमरिया गांव निवासी लक्ष्मण उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।वहीं मृतक महंथ के दामाद भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला सिसवा निवासी शैलेंद्र कुमार चौबे ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वही पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना बांस का टुकड़ा,चप्पल, चिलम व अन्य सामान बरामद कर लिया। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने ग्रामीणों को सौंप दिया। जिसका अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में मठ परिसर में समाधि देकर किया गया। शुक्रवार को हत्याकांड की जांच करने घटनास्थल पर एस एफ एल की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बांस के डंडे से फिंगरप्रिंट प्राप्त नहीं हो सका है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024