Siwan News

LDC: पर्चा लीक होने के बाद पटना के सेंटर की एसएससी परीक्षा रद्द हंगामा करते परीक्षार्थी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल ) परीक्षा-2017 में बुधवार को पटना में हंगामा हुआ। ये परीक्षा रविवार से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई है. इस कड़ी में बुधवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित एक परीक्षा केंद्र आरएस डिजिटल सेंटर पर परीक्षार्थियों ने धांधली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया है कि प्रश्‍नपत्र पहले ही वायरल हो चुका है और उसका उत्‍तर भी आ गया है।

ये उत्तर परीक्षा देने आये कई परीक्षार्थियों के पास से मिला। इस शिकायत के बाद कंकड़बाग के आरएस डिजिटल सेंटर में एसएससी की दोनों पाली की परीक्षा को रद्द कर दी गयी। प्रश्नपत्र और उत्तर लीक के बाद हंगामे को देखते हुए इस परीक्षा को दिल्ली स्थित एसएससी कार्यालय ने रद्द कर दिया। मालूम हो कि हाल के दिनों में एसएससी की परीक्षा और परीक्षा प्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026