Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीन राज्यों में जीत पर कांग्रेसियों में खुशी का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान : राजस्थान, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मैरवा, बड़हरिया समेत अन्य प्रखंडों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा तथा मिठाई खिला जश्न मनाया। मैरवा में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय में एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष भागवत प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश कांग्रेस की जीत हुई है उससे यह बात साफ है कि अब भाजपा के दिन लदने वाले हैं। उनके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस चुनाव परिणाम ने केंद्र की सत्ता भाजपा के हाथों से खिसकने के संकेत दे दिए हैं। इस जीत ने कांग्रेसियों में जो उत्साह है इसका फायदा लोकसभा चुनाव मिलेगा। देश की जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखने लगी है। इस अवसर पर कृष्णा कुशवाहा, दयाशंकर प्रसाद, केबी दीक्षित, सरफराज अहमद, रामेश्वर ठाकुर, चंदन कुमार, रामाकांत प्रसाद, जगदीश पांडेय, दीनबंधु उपाध्याय समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।वहीं बड़हरिया में भी जश्न का माहौल रहा। कार्यालय पर जमकर पटाखे फोड़े गए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा मिठाई बांटी गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बच्चा सिंह, शमीम अहमद, जगन्नाथ सिंह,लालबाबू, प्रिंस, ज़िशान अली, किशोर मांझी, गोपाल पासवान, शैलेंद्र मांझी,सोहैल अहमद, नसीम अहमद, मुश्ताक़, आरज़ू, कलीम खान, नौशाद खान,शहीद अली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024