Categories: जिला

शिविर लगा किसानों से विद्युत कनेक्शन के लिए गए आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बुधवार को शिविर लगा किसानों से विद्युत कनेक्शन देने के लिए आवेदन लिए गए। जानकारी के अनुसार बसंतपुर विद्युत कार्यालय परिसर में बुधवार को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा शिविर में लगाकर सिंचाई के लिए प्रखंड के 25 किसानों को विद्युत कनेक्शन दिया गया।शिविर कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार,चीफ इंजीनियर के एन झा, प्रशाखा सहायक रवींद्र नाथ प्रसाद आदि मौजूद थे। अधिकारियोंने बताया कि कनेक्शन के लिए किसानों कोआधार कार्ड, फोटो, खेत का रसीद ताकि खातानंबर, सर्वे नंबर तथा रकबा मिल सके। वहीं बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में जेई पंकज कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। इस दौरान 27 किसानों ने कृषि हेतु विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन दिए। जेई ने बताया कि इसकी जांच कर किसानों को निश्शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इस मौके पर कृषि पदाधिकारी नंदलाल राम, पौधा संरक्षण पदाधिकारी रवि शुक्ला, लाइन मैन मो काशिम, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे। नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार के देखरेख में शिविर लगाया गया जिसमें जिसमें दर्जनों किसानों से आवेदन प्राप्त कि गए। शिविर में विभाग के मुन्ना साह, अभिषेक राय, शंभूनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे। हसनपुरा प्रखंड परिसर में बुधवार को शिविर लगाया गया जिसमें 20 किसानों ने आवेदन जमा किया। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी शिविर लगा किसानों से विद्युत कनेक्शन को ले आवेदन लिए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026