Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पॉलीथिन के खिलाफ रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान : शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को लेकर बुधवार को नगर परिषद द्वारा जागरूकता को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मियों ने प्रभातफेरी निकाली। नगर सभापति ने बाजार के हर दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की। कर्मियों ने पॉलीथिन विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लेकर सभी दुकानदारों व बाजार में आए हुए लोगों से पॉलीथिन से दूर रहकर पर्यावरण बचाने की अपील कर रहे थे। साथ ही लोगों को इससे होनी वाली समस्याओं से आगाह कर रहे थे। इससे पहले नगर परिषद परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग करने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। यह धरती, जल और वायु सभी को प्रदूषित करता है। साथ ही मनुष्य के शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। नगर सभापति ने कहा कि पॉलीथिन हमारे जीवन के लिए खतरनाक सामग्री है। कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए देश को स्वच्छता की ओर ले जाने के लिए पॉलीथिन को देश से प्रतिबंधित करना होगा। इसके लिए हम सबको दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है। जागरूकता रैली नगर परिषद परिसर से शुरू होकर शहर के जेपी चौक, दरबार रोड़, थाना रोड़, शांति वट वृक्ष, डीएवी मोड़, स्टेशन रोड़, बबुनिया मोड़, अस्पताल मोड़ होते हुए पुन: नगर परिषद परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। जाकरूकता रैली में वार्ड पार्षद लिसा लाल, सलीम सिद्दकी पिंकू, जयप्रकाश गुप्ता, सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार, पूर्व पार्षद धनंजय सिंह, कार्यालय सहायक किशन लाल समेत अन्य कर्मी, वेंडर एसोसिएशन के सदस्य व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024