सीवान में बैंक लूट के बाद एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा सस्पेंड, गश्त के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप

36 घंटे से अधिक समय बीतने अपराधियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के छपरा रोड के राजेंद्र पथ पर स्थित इंडियन बैंक में सोमवार की दोपहर 22  लाख 44 हजार 116 रुपए लूट के मामले का उद्भेदन के लिए जिला पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है।लूट कांड का उद्भेदन करने के लिए गठित एसआईटी टीम लगातार संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि लूट के 36 से अधिक समय बीत जाने  बावजूद भी अब तक लूट कांड में सम्मिलित एक भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।सिवान नगर थाना क्षेत्र में 2 महीने के भीतर बैंकों से दो लूट के बाद जिला प्रशासन बौखलाई हुई है। इसी कड़ी में सीवान एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोपी 1 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है।लूट मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा को सस्पेंड किया है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान अपराधी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे उस समय एरिया के पेट्रोलिंग का एएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा के जिम्मेदारी थी।एसपी ने बताया कि गश्त के दौरान लापरवाही का आरोप सही पाए जाने के बा दएएसआई जितेंद्र कुमार शर्मा को किया सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। इधर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह के फर्द बयान पर नगर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि जिस समय लूट की वारदात हुई उस समय इंडियन बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। पुलिस आस पड़ोस के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपितों को पहचान करने में लगी है। इसके अलावे सभी बैंक कर्मियों के मोबाइल फोन से पुलिस ने सीडीआर निकाला है। बता दें कि सीडीआर के माध्यम से पुलिसिया जांच करना चाहती है कि कहीं कोई बैंक कर्मी ही अपराधियों से तो मिला नहीं है। लूट की वारदात के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि कब लूट हुई और कब अपराधी निकलकर भागे उन्हें भनक भी नहीं लगी। बता दें कि बैंक में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर एक भी गार्डन मुस्तैद नहीं है। इसी प्रकार नगर थाना इलाके के स्टेशन रोड स्थित गुलजार बाजार के पास उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से डेढ़ माह पूर्व 13 अप्रैल बुधवार की सुबह अपराधियों ने 26 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026