आंदर: फाइनेंस कंपनी कर्मी से हुई लूट मामले में आरोपित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाने की टीम ने शुक्रवार की रात सिंगही गांव में छापेमारी कर फाइनेंस कर्मी लूट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सिंगही निवासी करन कुमार साह है। ज्ञात हो कि सारण के मशरख थाना कबलपुरा निवासी जग नारायण महतो का पुत्र पप्पू कुमार ने चार जुलाई को आंदर थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट की प्राथमिकी कराई थी।

उसने आरोप लगाया था कि स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड क्षेत्रीय मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। चार जुलाई को सिंगही गांव में 60 हजार 800 रुपये कलेक्शन कर बाइक की डिक्की में रखकर अपने कार्यालय जा रहा था तभी सिंगही गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाश मुझे राेक कट्टा का भय दिखाकर धमकी देते हुए उक्त रुपये बाइक की डिक्की से निकाल लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026