दारौंदा: कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार बीएलओ से स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा बीडीओ सूर्य प्रताप सेंगर ने शनिवार को दैनिक रिपोर्ट नहीं भेजने वाले चार बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घर- घर सर्वे कार्य हर हाल में पूरा करना है। इन बीएलओ द्वारा नहीं तो प्रगति रिपोर्ट भेजा गया है और ना ही इन बीएलओ का मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इस कारण कार्य करने की रफ्तार धीमी हो गई है। लापरवाही बरतने वालों में मतदान केंद्र संख्या 199 की बीएलओ अंशु कुंवर, मतदान केंद्र संख्या 254 की बीएलओ रेणु देवी, मतदान केंद्र संख्या 267 की बीएलओ रीता कुमारी व मतदान केंद्र संख्या 271 की बीएलओ चंद्रावती देवी दैनिक प्रतिवेदन रिपोर्ट दो बजे तक नहीं दिया गया था। इस कारण उन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026