परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाने की महिला की मौत मामले में एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चिकित्सक की पहचान भवराजपुर रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में कार्यरत चिकित्सक अमनौरा निवासी अजीत कुमार भगत के रूप में हुई है। 18 फरवरी को भवराजपुर रोड स्थित चिकित्सक अजीत कुमार द्वारा भवराजपुर निवासी सुमन राम की पत्नी मानती देवी का बंध्याकरण का आपरेशन किया गया था।
आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने महिला को घर भेज दिया। कुछ देर बार महिला की स्थिति गंभीर हुई तो स्वजन इसकी सूचना चिकित्सक अजीत कुमार को दी। चिकित्सक ने महिला को गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। स्वजन महिला का इलाज गोरखपुर में करा रहे थे जहां इलाज के दौरान 25 फरवरी की मौत हो गई। इस मामले में स्वजन चिकित्सक पर आपरेशन में लापरवाही का आरोप लगा थाने में प्राथमिकी कराई थी। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि चिकित्सक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…