दारौंदा: भीषण गर्मी में भी पंखा की हवा से वंचित हो जाते हैं दारौंदा जंक्शन पर यात्री

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा रेलवे विभाग यात्रियों को भले सभी मूलभूत सुविधाएं देने के दावे करती हो, लेकिन दारौंदा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म एवं प्रतीक्षालय में पर यात्री गर्मी में बैठक कर ट्रेन का इंतजार करते हैं, क्योंकि रेलवे प्लेटफार्म पर पंखें नहीं चल रहे हैं। दारौंदा जंक्शन प्लेटफार्म एक पर दो पंखे हैं, लेकिन चलते नहीं है और जो पंखे लगे हुए हैं उनको देखकर लगता है कि उनकी आस खत्म हो चुकी है। पंखे देखने के लिए जरूर हैं लेकिन यात्रियों को हवा नसीब नहीं हो पाती है। पंखे शो-पीस मात्र बनकर रह गए हैं। इस संबंध में स्टेशन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि साफ- सफाई के लिए कुछ समय के लिए बंद किया गया था। पुनः चालू कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन पर पंखे नहीं लगे हुए हैं, लेकिन अधिकारी यात्रियों की इस गंभीर समस्या से अनजान बने हुए हैं।

यात्री दिनभर गर्मी में ही अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए गाड़ियों की बाट जोहते रहते हैं। प्लेटफार्म नंबर दो पर एक भी पंखे नहीं लगा है जबकि प्लेटफार्म नंबर एक पर मात्र दो ही पंखे लगे हुए हैं। दोनों बंद है। विडंबना देखिए कि प्रतीक्षालय में जो यात्री बैठे थे वहां पंखे तो दिख रहे थे लेकिन चल नही रहे थे। यात्रियों में कुमार अजय, अनिल कुमार चौधरी, रोशनी देवी, सीमा कुमारी का कहना था कि पंखे तो हैं लेकिन इतनी भीषण गर्मी में भी इसे चालू नहीं किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां ठहरती हैं, रेलवे की सुगम यात्रा का आनंद लेने के लिए प्रतिदिन करीब एक हजार यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन पंखे बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026