आंदर: पत्थरबाजी में पांच लोग हुए घायल, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव में गुरुवार को हुए पत्थरबाजी में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में शिवशंकर प्रसाद, संदीप कुमार, सुभद्रा देवी, राजेश प्रसाद, प्रदीप प्रसाद शामिल हैं। इसमें शिवशंकर प्रसाद व शुभाद्रा देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले में चकरी निवासी संदीप कुमार प्रसाद ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही बूटी साह, सिपाही साह, गनहुर साह, भोला साह एवं रितेश साह को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपितों द्वारा बिना कारण मेरे घर पर पथराव किया इससे मेरे घर के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शिवशंकर प्रसाद, संदीप कुमार, सुभद्रा देवी, राजेश प्रसाद, प्रदीप प्रसाद शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026