✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा सात एवं आठ की छात्रा बनाम अहिल्या बाई एकेडमी स्पोर्ट्स सहसरांव के बीच मैच खेला गया।
इस दौरान कोई टीम पराजित नहीं हुई। मैच ड्रा रहा। एकेडमी के सचिव तेजप्रताप सिंह ने बताया कि 90 मिनट का मैच खेला गया। इसमें दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर बबीता कुमारी, निशा कुमारी, प्रीति कुमारी, अंशु कुमारी, सविता कुमारी, अनिशा कुमारी, काजल कुमारी आदि खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…