✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन बीडीओ सूरज कुमार सिंह एवं पीओ सुबोध कुमार सिंह ने शनिवार को बधौना व भीखपुर पंचायतों में संचालित आरटीपीएस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों के आरटीपीएस कार्यालय में आयुष्मान कार्ड एवं श्रमकार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इसका प्रत्येक पंचायत में वार्डवार रोस्टर बनाते हुए कार्य कराया जा रहा है तथा कार्य की प्रतिदिन मानिटरिंग की जा रही है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्यपालक सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बी गया कि आयुष्मान भारत के तहत कार्ड धारियों को सरकार की ओर से पांच लाख की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में 15 अगस्त तक 700 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं 702 लोगों के बीच श्रमकार्ड का वितरण कर देना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…