परवेज अख्तर/सिवान: आंदर बाजार में 27 जून की शाम बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना में गौरा निवासी बलिराम सिंह छर्रा लगने से घायल हो गए थे। इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक दाहाबारी सुल्तानपुर निवासी दिनेश यादव ने आंदर थाना में आवेदन देकर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि 24 जून को मेरे मोबाइल पर बदमाशों द्वारा काल कर 50 हजार फिरौती रुपया की मांग की गई थी।
फिरौती के रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने जान से मार देने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। ज्ञात हो कि 27 जून की शाम चार-पांच लोग रेस्टोरेंट में आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फरार हो गए। इस घटना में गौरा निवासी वृद्ध बलिराम सिंह को छर्रा लगने से घायल हो गए थे। उनका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…