परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के मानपुर पतेजी पंचायत के बारी टोला गांव में शुक्रवार को जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव ने नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला पार्षद ने बताया कि पंचम वित्त आयोग योजना के तहत छह लाख 28 हजार 800 रुपये की लागत से परमहंस यादव के जमीन से लेकर चंद्रिका यादव के खेत तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पीसीसी सड़क का निर्माण हो जाने से हमलोगों को आने जाने में सहूलियत मिलेगी। कई वर्षों बाद सड़क निर्माण का निर्माण किया गया है। इस मौके पर हरेराम यादव, अर्जुन यादव, मनीष यादव, रुदल कुमार, राजकुमार यादव, वकील यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…