आंदर: तीन आर्केस्ट्रा के अड्डे पर छापेमारी कर नौ लड़कियों को कराया मुक्त, दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी बाजार में सोमवार की रात मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली की टीम ने जिले के बाल संरक्षण इकाई, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण कल्याण समिति, महिला थाना एवं स्थानीय थाने की टीम के सहयोग से चकरी बाजार स्थित तीन आर्केस्ट्रा के अड्डे पर छापेमारी कर नौ नाबालिग को मुक्त कराया तथा मौके पर दो आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ज्ञात हो कि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कम उम्र की लड़कियों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कार्य में उतारने की सूचना पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने एसपी को सूचना दी थी और टीम भेजकर उन लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों से मुक्त कराने की बात कही थी।

इस पर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिला बाल संरक्षण कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा महिला थाने की टीम का गठन किया और बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष के निर्देश पर सिवान पहुंची मुक्ति मिशन फाउंडेशन नई दिल्ली की टीम के साथ आंदर थाने की टीम के सहयोग से चकरी बाजार स्थित नाइट क्वीन म्यूजिकल ग्रुप, सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप एवं पायल म्यूजिकल ग्रुप के अड्डे पर छापेमारी कर उक्त आर्केस्ट्रा में काम कर रही असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, नेपाल एवं पंजाब की नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त करा दिया तथा दो आर्केस्ट्रा संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही नाबालिग लड़कियों को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया तथा वहां छपरा बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। छापेमारी में मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह, अक्षय पांडेय, राहुल कुमार, जिला बाल संरक्षण कल्याण समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई के अमित कुमार, शैलेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने आंदर थाने की टीम के सहयोग से थाना क्षेत्र के चकरी बाजार स्थित तीन आर्केस्ट्रा अड्डे पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इनमें बरामद सभी लड़कियां नाबालिग हैं। इन लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों से मुक्त करा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026