बड़हरिया: दो बाइक सवार चार बदमाशों ने महिला से छीने 50 हजार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक महिला से झपट्टा मार 50 हजार रुपये छीन लिए। इस घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि बड़हरिया पुरानी बाजार निवासी श्रीराम चौधरी की पुत्री रानी कुमारी सोमवार की दोपहर केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकासी कर घर लौट रही थी।

तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश घर से कुछ दूरी पर झपट्टा मारकर उससे 50 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पीड़़िता द्वारा शोर मचाने और लोगों के एकत्रित होने के पूर्व बदमाश काफी दूर निकल गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे घटना की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026