परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी में मंगलवार को शिविर आयोजित कर अल्पसंख्यक छात्राओं से मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत अभिलेखों को जमा किया गया। जिला अल्पसंख्यक विभाग से शिविर में उपस्थित कार्यपालक सहायक सुमित कुमार एवं लिपिक टीपू सुल्तान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022- 023 में अभिलेख जमा करने वाले विद्यार्थियों में 92 विद्यार्थी शेष रह गए हैं जिनके लिए प्रखंड स्तर पर शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में 67 विद्यार्थियों ने अपना अभिलेख जमा किया है।
विद्यार्थियों को अभिलेख के रूप में एडमिट कार्ड, अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाते की छाया प्रति जमा ली गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को 15 हजार रुपया प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के सहायक मो. मिन्हाज, विशाल कुमार चौरसिया, बीआरसी विकाश कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…