आंदर: क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पतार परिसर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता पतार गांव निवासी सह बिहार पुलिस के जवान सत्यमित्र मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बिहार पुलिस के जवान सत्यमित्र मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होने के साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारने का मौका मिलता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सत्यमित्र मिश्रा इस विद्यालय का छात्र रह चुके हैं। इस मौके पर शिक्षक राम प्रसाद सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रीति राय, पुष्पा कुमारी, मीना देवी, वीरेंद्र बैठा, राम सागर सिंह, रत्नेश सिंह समेत दर्जनों छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024