परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर नाला का पानी गिराने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बदबू से लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। साथ ही दुर्गा पूजा के समय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में रघुनाथपुर निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता प्रेसनजीत कुमार ने सोमवार को आनलाइन कोर्ट में परिवाद दायर कर समस्या के समाधान की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि यह नाला पूर्व विधायक विक्रम कुंवर द्वारा विधायक मद से बनवाया गया था। इसमें लोग नाला का ढक्कन हटा नाल को जाम कर दिए हैं। इस कारण राहगीर तथा मंदिर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इसकी सुनवाई 25 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। स्थल की सूचना एसएमएस द्वारा दी जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…