Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छह सूत्री मांगों को ले आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का धरना

परवेज अख्तर/सिवान : बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में छह सूत्री मांगों को ले बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को समाहरणालय पर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्मला देवी कुशवाहा ने की। धरने के बाद छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया गया। उनकी मांगों में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्लास थ्री एवं फोर्थ का दर्जा देने, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता सेविका को 18 हजार तथा सेविका को 12 हजार मानदेय राशि देने, सेविकाओं को पर्यवेक्षिका एवं सहायिकाओं को सेविका के पद पर शत प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दी जाए एवं उम्र सीमा समाप्त किया जाए, सेवानिवृत्ति के पश्चात पांच हजार मासिक वेतन पेंशन या एक मुश्त पांच लाख रुपये सहायता राशि एवं बीमा का लाभ सुनिश्चित किया जाए, चार घंटा से अधिक काम जैसे पल्स पोलियो, बीएलओ आदि कार्य के लिए मजबूर न किया जाए, अन्यथा आठ घंटा काम का समय निर्धारित किया जाए तथा आंगनबाड़ी केंद्र को किसी भी तरह का निजीकरण नहीं किया जाए आदि मांगें शामिल थी। धरने में जिला सचिव प्रमिला देवी, शीला देवी, कमला देवी, संध्या देवी, चिंता देवी, गुलफेसा तरन्नुम, वीणा देवी,कमलावती देवी, पूनम देवी, अर्चना कुमारी, मनोरमा सिंह, रीता देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, रंजू देवी, अरुणा कुमारी, प्रतिमा सिंह,मीरा देवी, बचन देवी, इंदु देवी, नीतू सिंह, संध्या देवी, सुमन देवी, विद्यावती देवी, अनीता देवी, सोना कुंवर, गिरजा देवी,, चंद्रमा सिंह, कानूनी सलाहकार अजय सिन्हा, अधिवक्ता इरफान अहमद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024