परवेज अख्तर/महाराजगंज(सिवान):- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी मदन प्रसाद के पुत्र गोलु उर्फ तेजस्वी कुमार की हत्या के मामले में मृतक के पिता मदन प्रसाद के आवेदन पर थाना काण्ड संख्या 311/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे रिश्तेदार के साथ इन लोगों के पुरानी जमीनी विवाद होने के कारण मेरे पुत्र की हत्या हुई है। मेरे पुत्र की आवाज आई की मम्मी दरवाजा खोलो मैं एवं मेरा परिवार दरवाजा खोल कर बाहर निकले तो चारमोहनी पर मेरा बेटा गिरा हुआ था तब तक पीछे से चहेटे हुए अश्वनी कुमार हाथ में पिस्टल घुमाते हुए मेरे बेटे गोलू उर्फ तेजस्वी कुमार के सर में गोली मार चुका था, जिसे मेरा बेटा जमीन पर गिर गया। हम लोग चिल्लाने लगे तो अश्वनी कुमार पिस्टल लहराते हुए पूरब की दिशा के तरफ भाग गया। हम लोग अपने जख्मी बेटे को को उठाकर अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।इस संबंध में महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी देवानंद प्रसाद के पुत्र अश्वनी कुमार, अविनाश कुमार,आनंद कुमार, कल्याण जी प्रसाद, स्व.कमलदेव प्रसाद के पुत्र सर्वानंद प्रसाद एवं पवन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है इस संबंध में पुलिस ने चार व्यक्ति अश्वनी कुमार, अविनाश कुमार, किशन बाबू और विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मुख्य अभियुक्त अश्वनी कुमार को आज जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि मृतक और उसके तीन साथी आए थे। इन चारों में किसी बात से आपसी विवाद हुई जिसमें मुख्य आरोपी अश्वनी ने गोलू को गोली मारकर हत्या कर दी। वही घटनास्थल से एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…