Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नियोजित शिक्षकों के कोपभजन बने उपेंद्र कुशवाहा

परवेज अख्तर/सिवान : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला इकाई सीवान के बैनर तले पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का शिक्षक विरोधी बयान से क्षुब्ध होकर प्रदेश इकाई के आह्वान पुतला दहन किया गया। जिसमें जिले भर के शिक्षकों ने संबंधित नेता के गलत बयान की तीव्र भर्त्सना की। मौके पर संघ के नेता महेश कुमार प्रभात ने कहा कि यदि अपनी बातों को सार्वजनिक मंच से श्री कुशवाहा अपने बेतुके बयान को वापस नहीं लेते तो बिहार के नियोजित शिक्षक आगामी चुनाव में इसका बदला चुकता कर देंगे। वही जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि साढ़े चार वर्षों तक सरकार में रह कर इसी विभाग में मंत्री रहे और मलाई खाने के बाद आज इस तरह का बयान किसी भी सूरत में उचित नहीं है। गौरतलब है कि मंगलवार को आर्थिक आधार पर सवर्णों के आरक्षण बिल पास करने के क्रम में श्री कुशवाहा ने कहा था कि बिहार के नियोजित शिक्षकों को सौ की गिनती नहीं आती है। इस तरह के बयान से बिहार के सभी शिक्षक संगठनों में उबाल है। चहुंओर नियोजित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मौके पर परवेज़ अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्षा पूनम कुमारी, सुजीत पांडेय, नागेंद्र प्रसाद, अतिश कुमार, अवधेश कुमार, हरेंद्र पड़ित, साहब सिंह विजेता, विनोद प्रसाद, सुजीत कुमार, कृष्ण देव राम, प्रदीप मिश्रा, विजय कुमार महतो, अरविंद पाठक समेत सैकड़ों शिक्षकों ने पुतला दहन कर विरोध जताया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026