Siwan News

अनिल बने शिवसेना के लोकसभा जिला प्रभारी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के ललित बस स्टैंड स्थित देव पार्टी जोन में रविवार को शिवसेना के जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अनिल सिंह पटेल को लाेकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही कमिटी का विस्तार किया गया। इस दौरान अनिल सिंह पटेल ने यह प्रण लिया कि बाला साहेब ठाकरे के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम लाने का प्रयत्न करेंगे। वहीं गोपालगंज के लाेकसभा प्रत्याशी अजय पासवान ने भी समर्थन दिया। पदाधिकारी के रूप में सौरभ श्रीवास्तव को जिला उप प्रमुख, सचिन सिंह पटेल को युवा जिला प्रमुख, विवेक कुमार श्रीवास्तव को नगर प्रमुख, रौशन कुमार रोेमी को युवा जिला उप प्रमुख व अमित राय को दलित प्रकोष्ठ का युवा जिला प्रमुख मनोनित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्रदेश महासचिव ने 25 नवंबर को अयोध्या में रामलला मंदिर के भूमिपूजन में शामिल होने की अपील की। मौके पर परशुराम पांडेय, सत्यप्रकाश रमण, मुकुल कुमार चंद्रवंशी, उदय प्रकाश सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026