परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार समीप एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर टाटा मैजिक व टेंपो की आमने सामने की टक्कर में आॅटो चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि मैजिक में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गए। घटना के बाद से मैजिक का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर निवासी शत्रुघ्न भगत के रूप में हुई। घटना के बाद सिवान-मैरवा मुख्य पथ पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुफस्सिल, जीरादेई व मैरवा थाना ने सड़क पर लगे जाम को हटवाया। वहीं शत्रुघ्न के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो मैरवा की तरफ से आ रही थी और सवारियों को लेकर मैजिक गाड़ी सिवान की ओर से जा रही थी। इसी बीच मैरवा-सिवान मुख्य पथ तितरा बाजार समीप संकल्प पेट्रोल पंप के पास ओवर टेक करने के क्रम में दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई।
रविवार को दो वाहनों की टक्कर में टेंपों चालक शत्रुघ्न भगत की मौत हो गई। इसकी मौत के साथ ही गुरुचरण के परिवार का अंतिम चिराग भी बुझ गया। बता दें कि इसके पहले शत्रुघ्न के छोटे भाई नीरज कुमार की भी मौत पिछले चुनाव में सड़क दुर्घटना में ही पुलिस जीप से हो गई थी। मृतक की तीन बहन व दो भाई हैं। तीनों बहनों का शादी नहीं हुई है। इसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। इस समय मृतक शत्रुघ्न पर ही घर का सारा बोझा था। वह टेंपो चलाकर घर का आर्थिक बोझ उठाता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…