दरौंदा

दारौंदा में पशु टीकाकरण अभियान का शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले दारौंदा प्रखंड के विभिन्न गांव में पशुओं में खुरहा, मुंह पक्का रोगों से बचाव के लिए शुक्रवार को टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 7 जून तक चलेगा। शुक्रवार को सहदौली, नंदा टोला, ताल खीरा, कौथुआ सारंगपुर, रमसापुर, मदनपुर, करसौत, पिनर्थु खुर्द, कोड़ारी कला, धनौती, रानीबारी एवं नंदुटोला में टीकाकरण की शुरुआत हुआ। इस अभियान के तहत सभी टीका कर्मी घर-घर जाकर इस विषाणु जनित रोग से बचाव के लिए पशुओं को नि:शुल्क टीकाकरण करेंगे। इस टीकाकरण अभियान में पशु चिकित्सक डॉ. संजय कुमार कौशिक के नेतृत्व में अजय कुमार बैजनाथ, बालरूप राम, सुनील राम, राजू राम, अश्विनी सिंह, मिथिलेश यादव, दिनेश यादव सहित 12 कर्मी टीकाकरण में शामिल हैं। यह अभियान 15 दिनों तक लगातार चलेगा। इसके लिए पंचायतों में गांववार कार्यक्रम तिथि तैयार कर दी गई है। इस अभियान में 27100 पशुओं को टीकाकरण किया जाना है। इस संबंध में पशु चिकित्सक संजय कुमार कौशिक ने बताया कि टीकाकरण के दौरान लाभुकों के मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, वोटर आइडी नबंर अंकित करना है। इस अभियान में कोई योग्य पशु छूटे नहीं इसका पूरा ध्यान रखना है। सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक सामान्य, अनुसूचित जाति, जन जाति के पशुओं को अलग-अलग डाटा बनानी हैं। पशुपालकों से इसका पूरा लाभ उठाकर अपने पशुओं को स्वास्थ्य बेहतर रखने का आह्वान किया। अगर टीकाकरण के दौरान किसी पशुओं का टीकाकरण नहीं लगने या कर्मियों द्वारा किसी तरह की शुल्क मांगने की सूचना या शिकायत वरीय अधिकारियों से करें, अवश्य कार्रवाई की जाएगी। 25 मई को प्रखंड के पांडेयपुर, महाचौर, गिरि टोला, कौथुआसांरगपुर, सवान विग्रह, करसौत, पिनर्थु, कोड़ारी खुर्द, धनौती, मड़सरा, नंदुटोला आदि गांवों में टीकाकरण होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026