दरौंदा

सूख रहे चापाकल, लोगों की बढ़ रही परेशान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड में भूगर्भीय जलस्तर में गिरावट का दौर लगातार जारी है। पारंपरिक जल स्रोतों के सूखने से भीषण गर्मी में आम लोगों को जहां पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रखंड क्षेत्र में पानी के लिए लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है, क्योंकि पानी का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसके चलते कई चापाकल सूख गए हैं। इससे इस तरह की गंभीर समस्याएं लगभग सभी गांव में उत्पन्न होती जा रही है। क्षेत्र के हजारों चापाकल सूख चुके हैं। पानी के लिए लोग दिन भर बोरिंग एवं चापाकल पर डब्बा लेकर भटकते रहते हैं, लेकिन उन्हें पानी काफी जद्दोजहद के बाद मिल रहा है। जानवरों एवं पालतू मवेशियों के लिए भी पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में जलसंकट गहराता जा रहा है। पानी के लिए लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। ऐसा भूगर्भीय जल के लगातार दोहन के कारण हो रहा है। भूगर्भीय जलस्तर में लगातार गिरावट के कारण घरों में पूर्व से लगाए गए चापाकल जवाब दे रहे हैं। हैंडपंप सूखने के बाद गांवों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। प्रखंड क्षेत्र का बगौरा सहित कई पंचायत में जल संकट की पीड़ा से त्रस्त है। दुनिया के क्षेत्रफल का लगभग 70 प्रतिशत भाग जल से भरा हुआ है, लेकिन पीने योग्य मीठा जल मात्र 3 प्रतिशत है, शेष भाग खरा जल है। इसमें से भी मात्र एक प्रतिशत मीठे जल का ही वास्तव में हम उपयोग कर पाते हैं। जल का प्रदूषण और जल की खपत बढ़ने के कारण जलचक्र बिगड़ता जा रहा है। पेयजल स्रोतों की कमी ने प्रखंड में बोतलबंद और होम डिलेवरी वाली पानी ही आमलोगों के प्यास को बुझाने का सहारा बना हुआ है। इस संबंध में बीडीओ रीता कुमारी ने बताया कि संबंधित विभाग को सूख रहे चापाकल को मरम्मत के लिए कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024