Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

धूमधाम से मना इकरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के सुरापुर स्थित इकरा पब्लिक स्कूल का 25 वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते पाक कलाम से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ.महाचंद्र प्रसाद सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह विद्यालय जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मिसाल पेश कर रहा है। इस स्कूल में कुल 1926 बच्चे पढ़ रहे है। अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के सचिव ई. ऐनुल हक ने कहा कि वर्ष 94 से यह विद्यालय लगातार सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ रहा है। समाज में ज्ञान की रोशनी फैलाते हुए आज यह 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने विद्यालय को शीर्ष पर पहुंचाने का श्रेय पूरे विद्यालय के सभी सदस्यों को दिया। प्राचार्य ई. सगीर आलम ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों के भाषण, कविता, गजल, झांकी, नृत्य एवं संगीत आदि को दर्शकों ने खूब सराहा। नन्हीं बच्चियों के शानदार नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य अतिथियों मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024