मैरवा

मैरवा में एक मकान का ताला तोड़कर लाखों की हुई चोरी

एक ही मकान में चोरों ने तीन बार दिया घटना को अंजाम

पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में गुरुवार की रात बंद मकान का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों रुपये के जेवरात, कैश सहित समानों की चोरी कर फरार हो गये है. घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को उस समय हुई जब शुक्रवार की मकान में प्रवेश किये तो देखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. जैसे ही घर के अंदर जाकर देखा गया तो सभी कमरों के ताला टूटा हुआ पाया गया.तथा समान बिखरा हुआ था. पीड़ित हीरालाल गुप्ता है. उसने इस मामले में पुलिस को सूचना देते हुए थाना में आवेदन दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की तहकीकात में जुट गयी है.वही इस मकान में पहली बार चोरी नहीं हुई है. यह चोरी की तीसरी घटना है. इसके बाद भी पुलिस चोरी की घटना पर लगाम लगाने में बिफल है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में चोरी की घटना पर लगाम लगाने में नाकामयाब है. पुलिस की कार्यशैली से लोगो मे नाराजगी है. एक माह में दर्जनों चोरी की घटना घटी है. आज तक पुलिस के द्वारा कोई भी चोर को ना पकड़ा गया है.ना समान बरामद हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026