परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर विरोधियों द्वारा सड़क एवं नाला निर्माण कराने तथा विरोध करने पर मारपीट करने के विरुद्ध जिला समाहर्ता को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. नरकटिया निवासी जमालुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन पर विपक्षियों द्वारा सरकारी राजस्व का दुरुपयोग करते हुए जबरन सड़क तथा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
जब पीड़ित व्यक्ति ने उनका विरोध किया तो विपक्षियों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए जबरन उसकी जमीन पर निर्माण कराने की बात कही गई. इसकी शिकायत उसने अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण जिला समाहर्ता को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. इस मामले में पीड़ित ने वार्ड सदस्य के पति समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…